सोमनाथ मंदिर देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जीवंत प्रमाण है: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत मायला बाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी, शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा व तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर सहित कई जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना करते हुए शिवजी का अभिषेक करके क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर मात्र एक देवालय नहीं है बल्कि भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण व देश की अटूट जिजीविषा का जीवंत प्रमाण है। इसके पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष हमारी उस संकल्प शक्ति का प्रतीक हैं, जिसने हर संघर्ष को मात देकर राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान को पुनर्स्थापित किया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस पर्व के माध्यम से नई पीढ़ी को सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास व संघर्ष से अवगत कराने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट, विकास अधिकारी नन्दकिशोर शर्मा, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट, प्रमुख उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता, पार्षद रामबिलास बलाई, लछमण खटाना, विनोद साखला, हेमराज शर्मा, नरेश कसाना, घनश्याम शर्मा, सत्यनारायण जायसवाल, ब्रजेश पंडा, धर्मेंद्र साहू, जितेन्द्र धारवाल व राकेश खारोल सहित कई कार्यकर्ता व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!