वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत साइकिल रैली का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िले में 25 मई से 5 जून 2026 तक संचालित किए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय पर “वंदे गंगा साइकिल रैली” का आयोजन किया गया। रैली को ज़िला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भंवरलाल परमार एवं अतिथियों ने नगर परिषद परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तत्पश्चात रैली कलेक्ट्रेट रोड, आहोर सर्किल से होते हुए गंतव्य स्थान शाह पूंजाजी गेनाजी खेल स्टेडियम तक पहुंची। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि इस रैली का आयोजन पर्यावरण संरक्षण, जल संग्रहण एवं जन-जागरूकता के सन्देश को आमजन में प्रसारित करने हेतु किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कार्मिक, पुलिसकर्मी, खिलाड़ी गण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!