अशोक योगी बने विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी को भारत में सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था का मानना है कि भारत भर में सामाजिक न्याय, समानता, मानवाधिकार संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में सक्रिय, प्रभावी और समर्पित नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। पिछले कई वर्षों में योगी ने अपने समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता के बल पर संगठन में एक विशिष्ट पहचान बनाई। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने योगी की नियुक्ति पर राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला एवं अन्य काफी पदाधिकारियो ने फूलमाला से स्वागत कर मिठाई खिलाई। योगी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा का आभार प्रकट कर विश्वास दिलाया है कि मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूर्ण जिम्मेदारी व ईमानदारी से पूरा करुंगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!