खेतड़ी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जसरापुर के प्राचीन सत्यनारायण भगवान मंदिर में कल प्रातः काल भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस एवं कच्चे दूध से रुद्राभिषेक किया गया। पंडित राधेश्याम खड़खड़ा एवं पंडित योगेश शास्त्री ने रुद्राष्टाध्यायी का पाठ किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान रविशंकर शर्मा एवं श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने सपत्नीक पूजा अर्चना कटवाई। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का सपरिवार भव्य श्रृंगार किया। प्रसाद भोग लगाकर महाआरती हुई। अपरान्ह बाद रणजीत योगी ने श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का वाचन किया। इस अवसर पर उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को पंजीरी, चरणामृत एवं फलों का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गौरव शर्मा, जतीन शर्मा, छवि शर्मा, संदीप, राजू कुमावत ठेकेदार, रामजीलाल भरगड़, सुनील शर्मा सहित बहुत से श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
3/related/default