पिलानी में साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जन कल्याण युवा संस्थान, शाखा पिलानी एवं श्रीमती इन्द्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को "साइबर अपराध और धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता" विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजस्थान पुलिस, जिला झुंझुनूं के सौजन्य से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर, IPS, अध्यक्षता अजय कुमार अग्रवाल उपनिदेशक बिरला शिक्षण संस्थान, डॉ.मनोज जांगिड़, अध्यक्ष जन कल्याण युवा संस्थान शाखा पिलानी, डॉ.अशोक वर्मा, प्राचार्य श्रीमती इंद्रमणि मंडेलिया शिक्षा निकेतन, ईशान मिश्रा, ऋषि राज सिंह राठौड़, सीनियर एडवोकेट, राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर, अशोक कुमार, साइबर क्राइम एक्सपर्ट, झुंझुनू पुलिस, पवन जाखोडिया संरक्षक जन कल्याण युवा संस्थान ने दीप प्रज्वलन कर सेमिनार का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनू ने कहा कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठगी सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। "एक छोटी सी गलती, एक गलत लिंक पर क्लिक या OTP शेयर करने से जीवन भर की कमाई चंद मिनटों में साफ हो सकती है। कोई भी बैंक, पुलिस या सरकारी एजेंसी फोन पर OTP, ATM पिन या बैंक डिटेल नहीं मांगती।" झुंझुनूं साइबर सेल के विशेषज्ञ अशोक कुमार, गौरव कुमार सैनी सूचना सहायक साइबर पुलिस स्टेशन झुंझुनू, प्रमोद कुमार सैनी सूचना सहायक, DOIT ने बताया कि ठग कैसे फर्जी कॉल कर "डिजिटल अरेस्ट", "KYC अपडेट", "बिजली बिल बकाया" के नाम पर लोगों को डराते हैं। उन्होंने UPI फ्रॉड, फिशिंग लिंक, सेक्सटॉर्शन, सोशल मीडिया हैकिंग और लोन ऐप फ्रॉड, फेसबुक से फ्राड कैसे करते है और ऐसे ठगी और फ़्रॉड से कैसे बचा जाए। ईशान मिश्रा सीनियर एडवोकेट राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ने बताया कि ठगी होने के पहले 1 घंटे को "गोल्डन ऑवर" कहते हैं। इस दौरान तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, तो पैसा वापस आने की संभावना 80% तक बढ़ जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय अग्रवाल उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) बिरला शिक्षण संस्थान ने बताया कि युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा ऑनलाइन एक्टिव है, इसलिए उन्हें साइबर सुरक्षा की जानकारी होना जरूरी है। सेमिनार में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, अधिवक्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। छात्रों ने सवाल-जवाब सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में संस्थान के अध्यक्ष डॉ.मनोज जांगिड़ ने सभी अतिथियों व मीडिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नितिन पाठक ने किया। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर और शाल उढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ.दीप्ति कौशिक, डॉ.स्मितांजली मिश्रा, कैलाश सैनी, कैप्टेन बिजेंद्र सिंह, सोनिया मिश्रा, संदीप सैनी, डॉ.त्रिवेणी, डॉ.सावित्री, डॉ.अशोक वर्मा, प्रवीण पाड़िया, तेजपाल सैनी, नरेंद्र गुर्जर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!