बीकानेर: पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद कांग्रेस केन्द्र सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के अग्रिम संगठन महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है और विरोध स्वरूप पेट्रोल पंप पर पोस्टकार्ड अभियान चलाकर महंगाई कम करने की मांग की है। देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल की अगुवाई में लूणकरणसर स्थित पेट्रोल पंप पर महिलाओं ने मोदी शर्म करो, महंगाई कम करो के पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को भेजे। महिलाओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढऩे से आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर यात्रा तक सब कुछ महंगा होता जा रहा है।
*गाड़ी चलाना मुश्किल*
प्रदर्शन के दौरान शांति बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को गाड़ी चलाने से ज्यादा उसे धक्का लगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में लोग फिर से बैलगाड़ी और पैदल चलने को मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, बढ़ती महंगाई का असर सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है।
*आम जनता की परेशानी उठाई*
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईंधन महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। ट्रांसपोर्ट खर्च बढऩे से सब्जी, राशन और जरूरी सामान भी महंगे हो गए हैं। दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस ने सरकार से कीमतें कम करने की मांग की।
*प्रदर्शन के दौरान हुई नारेबाजी*
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग की। कई महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी देवी, मोहिनी देवी, नानू देवी, दुर्गा देवी, सीमा जाट, रेनू, अनुराधा, पंछी देवी, संतोष, मंजू देवी, बेबी मंजू मेघवाल, सोनू्र पूनम केसर, बगतो, बूगी देवी, मनीषा आदि महिलाएं शामिल रही।