केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री ने किया नई मेडिसिन विंग का अवलोकन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (जय नारायण बिस्सा): केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए। उन्होंने मून्दड़ा मेडिसिन विंग का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, वैटिंग रूम, योगा रूम सहित अनेक अनुभागों को देखा। ओराम ने कहा कि आमजन के लिये बना यह अस्पताल अन्य प्रदेशों के लिये मॉडल साबित होगा। इस मौके पर पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ.बीसी घीया, बीकानेर जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, सचिव वीरेन्द्र किराडू, अनंतवीर जैन, श्याम सुंदर सोनी, राजीव शर्मा, विनोद जोशी, पिन्टू राठी, अरविन्द चौधरी, सावन पारीक भी मौजूद रहे। बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से ओराम का साफा, दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!