घरेलू कलह के बाद हैवान बना पति, पत्नी पर चाकू से किये ताबड़तोड़ वार

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर: मामूली घरेलू कलह के बाद हैवान बनें पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में घायल पत्नी अब जिंदगी और मौत से जूझ रही है। गंभीर रूप से घायल महिला पीबीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन के भट्टा कालोनी निवासी परमजीत सिंह ने घरेलू कलह के बाद अपनी पत्नी परमजीत कौर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला की पीठ के नीचे की तरफ चाकू इतनी गहराई तक धंस गया कि वह शरीर में ही फंस गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस के जरिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया। पीबीएम अस्पताल पहुंचते ही ट्रोमा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला की हालत को देखते हुए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर महिला के शरीर में फंसा चाकू बाहर निकाला। काफी देर तक चले इलाज के बाद महिला को ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया, जांच में सामने आया कि पीठ में घुसा चाकू शरीर के अंदर फंसा हुआ था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी तीन-चार चोटों के निशान मिले। फिलहाल महिला को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमले के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!