प्रयोगशाला सहायक विज्ञान भर्ती परीक्षा संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि 10 मई को आयोजित संयुक्त परीक्षा दो पारियों में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सुबह की पारी में कुल 17,040 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,402 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4,638 अनुपस्थित रहे। प्रथम प्रश्न पत्र में कुल उपस्थिति 72.78 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी प्रकार शाम की पारी में कुल 17,040 अभ्यर्थियों में से 12,304 ने परीक्षा दी तथा 4,736 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय प्रश्न पत्र में कुल उपस्थिति 72.21 प्रतिशत रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!