पिलानी में मनाई जाएगी 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक बने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर बिरला एजुकेशन ट्रस्ट, पिलानी द्वारा एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आगामी 7 मई 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे बिरला स्कूल के राजस्थान हॉस्टल के आराधना हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस नायर, AVSM (सेवानिवृत्त) होंगे। समारोह में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया जाएगा। गौरतलब है कि 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस ऑपरेशन को भारत के सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय माना जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!