झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): "बंदे-गंगा" जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जलदाय विभाग झुंझुनूं टीम द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड पंचदेव मंदिर के पास राहगीरों के लिए भीष्ण गर्मी को देखते हुए शीतल जल की व्यवस्था की गई। सहायक अभियंता पुनीत कुमार सैनी व जलदाय विभाग की समस्त टीम द्वारा शीतल जल "प्याऊ" का शुभारंभ किया गया। महावीर इंटरनेशनल जॉन चैयरमेन डॉक्टर एसएन शुक्ला ने भीषण गर्मी में जल सेवा कार्य के लिए सरकार व जलदाय विभाग द्वारा किए गये मानवीय कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सहायक अभियंता पुनीत सैनी कनिष्ठ अभियंता योगिता, साक्षी, निकिता व शशिकांत, सीताराम, छोटेलाल, संतरा देवी, मनोज, सुभाष, राकेश, एवं काफी संख्या में शहरवासी व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे ।
3/related/default