निवाई (लालचंद माली): गांव लुहारा में लॉन्स नायक शहीद जयनारायण जाट की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसको लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य प्रद्युम्न सालोदिया के निर्देशन में गांव में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने देश का बेटा कैसा हो, शहीद जयनारायण जैसा हो व जब तक सूरज चांद रहेगा, जयनारायण तेरा नाम रहेगा जैसे देशभक्ति के नारों के साथ भव्य रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों को लांस नायक शहीद जयनारायण जाट के बलिदान की गाथा सुनाई। सभी ने शहीद स्मारक पहुंचकर लॉन्स नायक जाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के भाई रामजीलाल जाट ने गर्व के साथ बताया कि शहीद जयनारायण पाँच आतंकवादियों को मारने के बाद उनसे लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम में वीरांगना सुशीला देवी सहित प्रशासक बिंदु कंवर, उप सरपंच गीता देवी, भवानी सिंह, पूर्व सीआर सूरज बैरवा, प्रधानाध्यापक प्रभु फौजी, रामजीलाल जाट, फौजी भंवर सिंह, हनुमान सिंह, हरिनारायण, शिव सिंह, अध्यापक शम्भू सिंह, थानेदार रामस्वरूप, प्रभु लाल, अध्यापक रामप्रसाद, रामदयाल, ग्राम विकास अधिकारी विशाल, ज्ञानचन्द सोगानी व केदार और सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
3/related/default