श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): छापर जिला चुरू राजस्थान निवासी राकेश रेशमी देवी मोयल की सुपोत्री एवं नानूराम तुलसी देवी जाडीवाल सरदार शहर की दोहिती ने गुजरात बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा कोमर्स में 98.54 % अंक प्राप्त कर परिवार व समाज छापर का नाम रोशन किया है। हर्षिता की दादी, पिता-माता, चाचा-चाची ने प्रसन्नता व्यक्त की। हर्षिता के पिता विक्रम वर्मा ने बताया कि हर्षिता हमेशा पढाई मे अव्वल रही है, परीक्षा में अधिक अंक लाती रहीं हैं, अब सूरत में शिक्षा ग्रहण कर रही है। हर्षिता अधिकतम समय पढाई में ही लगाती है। मोयल परिवार सुजानगढ़ सिधमुखिया परिवार छापर तथा रिश्तेदारों, स्वजनों व मित्रों से भी निरन्तर बधाई संदेश आ रहे है। हर्षिता की दादी का कहना है कि यह सालासर बालाजी की ही कृपा है। हर्षिता के माता-पिता सूरत में ही अपना व्यवसाय करते हैं।
हर्षिता वर्मा ने गुजरात बोर्ड परीक्षा बारहवी कॉमर्स में 98.54% अंक प्राप्त कर छापर राजस्थान का किया नाम रोशन
By -
May 15, 2026
0
Tags: