कुलदीप कुमार शर्मा 946 मतों के साथ टॉप पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: हाल ही में संपन्न हुए राजस्थान बार काउंसिल केचुनावों की मतगणना के 9वे दिन बीकानेर जिले के प्रथम वरीयता के मतों की गणना शुरू की गई। जिसमें बीकानेर शहर के साथ साथ कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, छतरगढ़ के मतों की गणना की गई, जिसमें बीकानेर जिले से कुल 946 प्रथम वरीयता के मत प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर लक्ष्मीकांत रंगा 355, तीसरे स्थान पर कमल नारायण पुरोहित 307, माया मेघवाल 27 ओर सुनीता दीक्षित 20 मतों के साथ चौथे स्थान पर रही। अब तक की गणना से बीकानेर के कुलदीप कुमार शर्मा पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर बने हुए है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!