बीकानेर: क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग द्वारा हिंदुआ सूरज, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया की 486वीं जयंती स्थानीय बिदासर हाउस में सर्व समाज के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया की इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पवन वीर सिंह राठौड़, जनरल मैनेजर, सीएम मूंधडा मेमोरियल हॉस्पिटल होंगे एवं मुख्य वक्ता के रूप में ओंकार सिंह मोरखाना, शिक्षाविद्, महाराणा प्रताप पर अपना ओजस्वी उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे। क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि 9 मई को 5:30 बजे स्थानीय बीदासर हाउस, तीर्थ स्तंभ में इस भव्य समारोह में क्षत्रिय समाज के अलावा सर्व समाज के नागरिकों को मातृ शक्ति, छात्र एवं छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।
3/related/default