पिलानी मे खसरा नंबर 833 व 862 की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बा पिलानी के राजपुरा मौहल्ला वार्ड 33 के निवासियों ने क्षेत्र की कीमती भूमि पर भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे व अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पिलानी विधायक पितराम काला के नेतृत्व मे प्रवासियों व स्थानीय वार्डवासियो ने तहसीलदार सोनू आर्य को तहसील कार्यालय पिलानी को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। सौंपे गए ज्ञापन में वार्ड संख्या 33, राजपुरा मौहल्ला के निवासियों ने अवगत कराया है कि कस्बा पिलानी में स्थित खसरा नंबर 833 एवं 942 की भूमि पर लंबे समय से लगभग 45 परिवार शांतिपूर्वक निवास कर रहे हैं। इन परिवारों के पास बिजली, पानी के कनेक्शन भी हैं और वे अपने-अपने घरों में रहकर शांतिपूर्ण ढंग से जीवन यापन कर रहे हैं। इस भूमि का उपयोग-उपभोग भी इन्हीं परिवारों द्वारा किया जा रहा है।
भू-माफियाओं पर डराने-धमकाने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से कुछ भू-माफिया, असामाजिक तत्व और संभ्रांत दिखने वाले लोग इस बेशकीमती सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर गलत नजर गड़ाए हुए हैं। ये लोग आए दिन स्थानीय निवासियों व महिलाओं को डराते-धमकाते हैं और अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने की फिराक में हैं।
शिकायत पत्र में मुख्य रूप से अनवर खां, मोमिन खां, शरीफ खान, नजीब शायर सहित अन्य लोगों पर इस पूरी साठगांठ में शामिल होने और भोली-भाली जनता को डराकर जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण स्थानीय क्षेत्र की कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था भंग होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

*मौके की वास्तविक स्थिति की जांच करने की मांग*

ज्ञापन के माध्यम से समस्त वार्डवासियों ने तहसीलदार से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए खसरा नंबर 833 व 942 की भूमि की मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति (मौका रिपोर्ट) की निष्पक्ष जांच (पैमाइश) करवाई जाए, ताकि सच सामने आ सके और पीड़ितों को राहत मिल सके।
*90 से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर, उच्च अधिकारियों को भी भेजी प्रतिलिपि*

इस जन-आंदोलन और शिकायत को मजबूत समर्थन देते हुए लगभग 90 से अधिक स्थानीय नागरिकों (जिनमें पुरुष व महिलाएं शामिल हैं) ने अपने हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाकर विरोध दर्ज कराया है। इस मोके पर डॉ.हरिसिंह साखला, प्रेम प्रकास मोयल, संजय आलड़िया, राकेश आलड़िया, हरिराम नायक, डॉ.चिरंजीलाल वर्मा सहित सैकड़ो महिलायें व पुरुष मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!