लीखवा में ‘परिंडा अभियान’, 51 जलपात्र लगाकर पक्षियों को दी राहत

AYUSH ANTIMA
By -
0


लीखवा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लिखवा ग्राम पंचायत में “एक परिंडा – अनेक जीवन” अभियान के तहत व्यापक पहल की गई। डॉ.पवन चौधरी के नेतृत्व में सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत के साथ अभियान की शुरुआत करते हुए पंचायत भवन परिसर में पहला परिंडा लगाया गया। इसके बाद युवाओं की टीम ने गांव के 51 स्थानों—बस स्टैंड, विद्यालय, पंचायत भवन, खेल मैदान और पेड़ों पर जलपात्र स्थापित किए। अभियान में 50 से अधिक युवाओं ने श्रमदान कर सक्रिय भूमिका निभाई। डॉ.चौधरी ने युवाओं को परिंडों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी सौंपी और इसके लिए समन्वय व्यवस्था भी बनाई गई। सरपंच शेखावत ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा बनेगी। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने टीम का सम्मान किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली, साथ ही मानसून में 500 पौधे लगाने का भी संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!