जयपुर: मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण और ऊंचे दामों पर कालाबाजारी एवं अवैध रिफलिंग की रोकथाम हेतु जिला कलेक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला, रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण द्वारा कार्यवाही हेतु विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया। विशेष प्रवर्तन दल द्वारा मकान नं. 50 जेपी कॉलोनी, शास्त्री नगर, जयपुर में पुलिस थाना भट्टा बस्ती के साथ संयुक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर अवैध रिफलिंग की पुष्टि होने पर 05 घरेलू गैस सिलेण्डर, 01 कांटा, 01 इलेक्ट्रोनिक मोटर जब्त किये गये। उक्त कृत्य में संलिप्त 01 व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की गई। विशेष प्रवर्तन दल द्वारा सीताराम जी ढाणी वार्ड नं. 61 जगतपुरा, जयपुर में पुलिस थाना शिवदासपुरा के साथ संयुक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर अवैध रिफलिंग की पुष्टि होने पर 25 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेण्डर, 01 बांसूरी जब्त किये गये। उक्त कृत्य में संलिप्त 01 व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की गई। विशेष प्रवर्तन दल द्वारा जैनिल बैकर्स, पृथ्वीराज नगर, महारानी फार्म, दुर्गापुरा, जयपुर में पुलिस थाना शिप्रा पथ के साथ संयुक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर अवैध रिफलिंग की पुष्टि होने पर 05 घरेलू गैस सिलेण्डर, 01 बांसूरी जब्त किये गये तथा मुहाना मण्डी गेट नं. 02 जयपुर में पुलिस थाना मुहाना के साथ संयुक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर अवैध रिफलिंग की पुष्टि होने पर 04 घरेलू सिलेण्डर जब्त किये गये। उक्त कृत्य में संलिप्त 02 व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की गई। विशेष प्रवर्तन दल द्वारा मीणा पेट्रोल पम्प के पीछे, सुन्दर नगर, जयपुर में पुलिस थाना गलता गेट के साथ संयुक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर अवैध रिफलिंग की पुष्टि होने पर 04 घरेलू गैस सिलेण्डर, 01 बांसूरी एवं 01 कांटा जब्त किये गये। उक्त कृत्य में संलिप्त 01 व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर 43 घरेलू गैस सिलेण्डर, 02 इलेक्ट्रोनिक कॉटा, 01 इलेक्ट्रोनिक मोटर एवं 03 बांसूरी जब्त किये गये। उक्त कृत्य में संलिप्त 05 व्यक्तियों के विरूद्ध विभाग द्वारा सम्बन्धित पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
ध्यातव्य है कि जयपुर शहर में अवैध रिफलिंग के विरूद्ध कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन के स्तर से संचालित ’ऑपरेशन प्रवर्तन’ सतर्क नागरिक सुरक्षित शहर पूर्व से ही जारी है। अवैध रिफलिंग/भण्डारण/काला बाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। इस हेतु जयपुर शहर के आमजन से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गैस रिफलिंग सेंटर/वितरण/भण्डारण/काला बाजारी गतिविधि की सूचना विभाग को दें ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।