सूरजगढ़ में एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना 49वें दिन भी जारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ़ उपखंड अधिकारी दीपक चंदन के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अनियमितताओं और अमर्यादित व्यवहार के आरोपों को लेकर अभिभाषक संघ का धरना मंगलवार को 49वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायालय कार्य का बहिष्कार करते हुए एसडीएम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए असंवैधानिक और नियम विरुद्ध कार्य किए हैं, साथ ही अधिवक्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार किया है। बार संघ का कहना है कि जब तक दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो विरोध को और उग्र किया जाएगा। धरने में एडवोकेट मदन सिंह राठौड़, शिवराज सिंह राठौड़, अरविंद भगत, दीपक शर्मा, अभिषेक सेवदा, अजय जडेजा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!