चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा-पिलानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व.हजारी लाल शर्मा 'मास्टर जी' की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं रोड, चुंगी नाका स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व आरपीएस सुंदरलाल अरड़ावतिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की। उपस्थित सभी लोगों ने स्व.शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने 'मास्टर जी' के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व.हजारी लाल शर्मा ने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी। उनका सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा की भावना आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
पूर्व विधायक स्व.हजारी लाल शर्मा 'मास्टर जी' की 22वीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
By -
May 31, 2026
0
Tags: