श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): पीपल पूर्णिमा के अवसर पर उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर गौ सेवा की। 21000 रुपए सेठ जसकरण पुरख चन्द मूंधड़ा दुलचासर ने टीन शेड निर्माण हेतु सहयोग राशि समर्पित की। वैशाख पूर्णिमा प्रचंड गर्मी के समय शीतल और मीठे तरबूज का सामूहिक रूप से गोवंश को भंडारा समर्पित किया गया। 5100 रुपये रोहित कुमार झालरिया श्रीडूंगरगढ़, ₹2100 महावीर प्रसाद ओझा सुपुत्र चंपालाल ओझा नापासर हाल चेन्नई, ₹2100 हरिकिशन सारस्वत खारड़ा हाल कोलकाता बीकानेर, ₹2000 लूण सिंह बडगूजर करनीसर भाटियान, ₹1100 ठेकेदार गणेश मल सुथार दुलचासर हाल मुंबई, ₹1100 सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली हाल बड़ोदरा, ₹1100 मदन सिंह चौहान कोटासर, 101 किलो तरबूज सेठ पुरख चन्द मूंधड़ा दुलचासर, ₹500 राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, 2 क्विंटल तरबूज सेठ शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़ हाल गुवाहाटी, 01 क्विंटल तरबूज गुप्त दान। गुलाब कंवर धर्मपत्नी अमर सिंह कोटासर ने अन्न से तुलादान किया तथा गौ माताओं को तरबूज का भोग लगाया। गौशाला प्रबंधक समिति के अगर सिह पडिहार ने बताया कि पीपल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुबह से ही दानदाताओं ने शीतल एवं मीठे तरबूज गौ माताओं को भोग लगाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। पूरे दिन भर गौशाला में गौ भक्तों की चहल-पहल रही। युवा कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा में श्रमदान कर सहयोग किया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।
उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में पीपल पूर्णिमा पर सामूहिक रूप से 21 क्विटंल तरबूज गौ सेवा भंडारा
By -
May 01, 2026
0
Tags: