नारायणपुर: कस्बे के समीप धाबाई की ढाणी में शनिवार देर शाम बोरिंग की अर्थिंग से 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विजय पुत्र कैलाश चंद गुर्जर (20) साल, निवासी धाबाई की ढाणी के रूप में हुई है।थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि मृतक का भाई ओमप्रकाश गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार विजय गुर्जर शनिवार देर शाम घर के पास ज्वार के खेत में पानी देने के लिए पाईप लेकर खेत के पास स्थित बोरिंग पर पहुंचा था। बारिश की वजह से जमीन गीली थी, जिसके कारण बोरिंग की अर्थिंग से निकले करंट की चपेट में आने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए नारायणपुर सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम होने के कारण शव को सीएचसी की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। रविवार सुबह पुलिस के नेतृत्व में डॉक्टरों से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका का भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
20 वर्षीय युवक की बोरिंग की अर्थिंग से मौत, गांव में छाया सन्नाटा
By -
May 31, 2026
0
Tags: