शिविर में 115 लोग हुए लाभान्वित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र झुंझुनूं के संयुक्त तत्वाधान में नूंआ श्याम मंदिर में आयोजित अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल द्वारा चिकित्सा शिविर में हड्डी जोड़ रोग से पीड़ित 44 रोगियों को परामर्श दिया गया एवं दमा स्वांस के 26 रोगी लाभान्वित हुए, मधुमेह व उच्च रक्तचाप के 45 रोगियों की जांच की गई, कुल 115 रोगीयों ने शिविर का लाभ उठाया। अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष व शिविर संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि डॉक्टर्स के परामर्श अनुसार रोगीयों को दवाईयां निःशुल्क वितरण की गई। शिविर में उपस्थित समस्त रोगियों के लिए चाय, बिस्कुट व अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में श्याम सुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, महेश कुमार मुंड, रफीक अहमद, कर्मवीर सिंह, विजय कुमार, बंटी, शंकर लाल सोनी, सफीक अहमद खान, गुलजार खान फौजी, आरिफ अली, संदीप शर्मा, मातादिन कुमावत, केसर देव कुमावत, विजय कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार गोयल, पवन कुमार खेतान, नरेंद्र सिंह शेखावत, रोहिताश सुरेंद्र कुमार, एवं काफी संख्या में गणमान्य जन डॉक्टर्स टीम उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!