जयपुर: सीकर हाउस, चांदपोल गेट स्थित मनोकामनेश्वर महादेव एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
हनुमान जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया और भगवान श्रीराम के भजनों पर झूम उठे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। पंडित अनिल शर्मा और यश शर्मा के सान्निध्य में भगवान श्रीराम, भोले बाबा और हनुमान जी का मनमोहक विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा की दिव्य झांकी के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े।
कार्यक्रम के समापन पर हनुमान जी की विधि-विधान से महाआरती की गई। इसके पश्चात बाबा को भोग अर्पित कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।