हत्या के इन दो फरार ईनामी आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर। जिले की स्पेशल पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रकरण में वांछित दो ईनाम अभियुक्तों को पकड़ लिया है। इन दोनों ने पुलिस से बचने के लिये अनेक राज्यों में फरारी काटी। आरपीएस गौरव सारस्वत ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त सर्वोदय बस्ती निवासी 28 वर्षीय जाहिद अली व श्रीगंगानगर हाल शोभासर निवासी 22 वर्षीय रविन्द्र खींचड़ है। इनमें जाहिद पर 10 हजार व रविन्द्र पर 15 हजार का ईनाम घोषित हो रखा था। बताया जा रहा है कि जाहिद अली पर पूर्व में हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध आर्म्स एक्ट के 5 प्रकरण दर्ज है। अभियुक्तों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जाहिद को सर्वोदय बस्ती तथा रविन्द्र को रावला से दस्तयाब किया। 
*इस मामले मेें थे फरार*
बता दें कि तीन जुलाई 2024 को मृतक शाहरूख व परिवादी सद्दाम पर शोभासर में बारात से लौटते वक्त सिकन्दर, साजिद, सीताराम, प्रकाश व 20-30 अन्य जनों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, जिसमें शाहरूख की मौत हो गई थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये और यूपी,हरियाणा,व पंजाब में फरारी काटी। इन दोनों पर पुलिस की गठित टीमों व साईबर सैल ने पैनी नजर रखी। दोनों अभियुक्तों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
*इस टीम को मिली सफलता*
इन दोनों अपराधियों को पकडऩे के लिये बीछवाल के प्रोबेशन थानाधिकारी गौरव सारस्वत, साइबर सैल के सउनि दीपक यादव, एचसी वासुदेव, लखविन्द्र, कानि देवेन्द्र, श्रीराम, संदीप, रघुवीर, सूर्यप्रकाश, रामनिवास व सूरजाराम शामिल रहे। इसमें दीपक यादव की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!