चिड़ावा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: जयपुर हॉस्पिटल के पीछे रास्ता कराया मुक्त

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा शहर के चुंगी नाका क्षेत्र में स्थित जयपुर हॉस्पिटल के पीछे मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर पालिका को इस मार्ग पर अतिक्रमण की लगातार लिखित शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए टीम जेसीबी और आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। यह अभियान नगरपालिका के जेईएन आकाश जांगिड़ और एसआई संदीप लांबा के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें टीम ने व्यवस्थित तरीके से रास्ते को साफ कराया। मौके पर जमादार राजेंद्र, दीपक कुमार, मनीष पुजारी सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिड़ावा थाना पुलिस के जवान तैनात रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम रास्तों में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!