उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी कस्बे में मंगलवार को बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के सानिध्य में भव्य भगवा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए। रैली के दौरान सनम भाई किन्नर का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, वहीं दादू पंथी अखाड़े के साधु-संतों व कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक करतब दिखाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, महाकाल के डमरू की ध्वनि और शिव बारात, अघोरी तांडव, बाहुबली हनुमान सहित आकर्षक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रैली की शुरुआत दोपहर 3 बजे आदर्श विद्या मंदिर परिसर से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जो बस स्टैंड, शाकंभरी गेट, किसान धर्म कांटा, सब्जी मंडी, तीन नंबर चुंगी व जांगिड़ कॉलोनी होते हुए शाम 7 बजे पुनः वहीं पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, वहीं समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक व जूस की निशुल्क व्यवस्था की गई। रैली को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर तक झांकियों का आनंद लिया।
उदयपुरवाटी में धूमधाम से निकाली गई भगवा रैली: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
By -
April 07, 2026
0
Tags: