महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता: डॉ. सिहाग

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं पहुंची डॉ.अरूणा सिहाग का कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन के पास से वाहनों की रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। रैली शहर के रोड नंबर तीन स्थित पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के आवास पहुंची। जहां भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ.सिहाग को खुली जीप में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सूर्य विहार स्थित उनके आवास तक ले जाया गया। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और आमजन ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। आवास पर भी बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी और उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस अवसर पर डॉ.अरूणा सिहाग ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीढ़ उसकी समर्पित कार्यकर्ता शक्ति है और महिला मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उन्हें सशक्त बनाने और हर बूथ तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत ने कहा कि डॉ.सिहाग का संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली महिला मोर्चा को नई दिशा देगी। उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में महिला कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा। वहीं पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि डॉ.सिहाग के इस महत्वपूर्ण दायित्व से झुंझुनूं जिले सहित पूरे प्रदेश की महिला शक्ति को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अधिक से अधिक महिलाएं भाजपा से जुड़ेंगी और संगठन का विस्तार होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला परिषद के निवर्तमान सदस्य अजय भालोठिया, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया, भाजपा शहर महामंत्री रवि लांबा, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद जानूं, भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश शुक्ला, भाजपा शहर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के शहर अध्यक्ष दीपक स्वामी, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया, विनोद गर्वा, किरण चौधरी, मनोज देवी, खादिम खोखर, आजम अली राठौड़, बरकत अली, जगदीश बुडानिया, अशोक कुमावत, सुशील, सुभाष सोनी, रामकरण चौधरी, वेदकौरदेवी, नेहा चौधरी, मंजू चौधरी, भवरी देवी, सरिता, वर्षा, कविता सोनी, अरुणिका, कृष्णादेवी, बबिता देवी, प्रवीण ढूकिया, सविता देवी, सुभाष जनेवा, धर्मपाल ठेकेदार, मुकेश कड़वासरा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!