शॉर्ट सर्किट के कारण एक किसान के छप्पर में लगी आग

AYUSH ANTIMA
By -
0

सपोटरा (मोहन पाठक): बैरूडा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक किसान के छप्पर में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से कृषि कार्य में काम आने वाले पाइप और अन्य सामान जलकर राख हो गये। पूर्व सरपंच रामधन बैरवा ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे अचानक शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आग लगने से कृषि कार्य में काम आने वाले सभी औजार, पाइप, पलंग, रजाई एवं गद्दा सब जल गये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!