बच्चों का चहुंमुखी विकास हमारी जिम्मेदारी: सुबे सिंह यादव

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): योगेश शैक्षिक पुनर्वास एवं शोध संस्थान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य सत्रारम्भ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। वाकपीठ संगोष्ठी में निवाई ब्लॉक के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षाधिकारी सुबे सिंह यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ मन्जू मीना व विशिष्ट अतिथि यूसीईओ गिर्राज प्रसाद गुर्जर, योगेश शैक्षिक पुनर्वास एवं शोध संस्थान के निदेशक सीताराम स्वामी, प्रिन्सिपल फोरम के अध्यक्ष देवेन्द्रपाल सिंह चौधरी रहे। मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक टोंक सुबे सिंह यादव ने कहा कि बच्चों का चहुंमुखी विकास हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सत्रारम्भ से पूर्व ही विद्यालय योजना व टाइम टेबल आदि तैयार हो जाने चाहिए। वाकपीठ सचिव प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर व वाकपीठ संगोष्ठी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय संगोष्ठी में एक्सपर्ट वार्ताकारों के द्वारा विभिन्न विषयों पर वार्ता प्रस्तुत की जाएगी। जिनमें प्रथम दिवस में ब्लॉक रैकिंग एवं समग्र शिक्षा की विभिन्न गतिविधियाँ पर एसीबीईओ द्वितीय रमेश विजय, प्रवेशोत्सव, नामांकन अभिवृद्धि, हाउस होल्ड सर्वे एवं ओओएससी पर बीरबल मीणा, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न कल्याणकारी योजना पर जगदीश मीणा, विभिन्न ऑनलाइन माॅड्यूल शाला दर्पण, शाला सिद्धि, यू डाइस पर डाॅ.योगेन्द्र सिंह नरूका, उड़ान, सेनेटरी नैपकिन, आयरन विफ्स टेबलेट्स रिकॉर्ड संधारण व ऑनलाइन प्रविष्टि पर अनुराधा वर्मा, गार्गी, मीना राजू मंच, गरिमा पेटी एवं कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण पर नीलम जैन, आधार रेखा आकलन, उपचारात्मक शिक्षण एवं कार्य पुस्तिकाओं का प्रभावी उपयोग पर जगदीश प्रसाद मीणा, भवन जमींदोज एवं नीलामी प्रक्रिया पर सुरेश चन्द गुर्जर, आपणी लाडो एवं एनएमएमएस पर रेखा गुर्जर, संस्था प्रधान के दायित्व, अधीनस्थ विद्यालयों से समन्वय, सम्बलन एवं पर्यवेक्षण पर देवेन्द्र पाल सिंह ने वार्ता प्रस्तुत की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!