कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत: राहगीर घायल, टोंक रैफर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): ललवाड़ी रोड पर स्थित पत्थर फेक्ट्री के समीप बुधवार की रात करीब 8ः30 बजे तेज गति से आ रही एक कार ने एक बाईक सवार युवक एवं एक राहगीर के टक्कर मार दी, जिससे बाईक सवार की मौत हो गई व राहगीर घायल हो गया। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि राम कल्याण चौधरी पुत्र श्रवण जाट उम्र 45 वर्ष निवासी भांवती बुधवार की रात करीब 8ः30 बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान ललवाड़ी रोड़ पर स्थित पत्थर फेक्ट्री के समीप पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उसके टक्कर मार दी। इसी प्रकार उसी कार ने पैदल चल रहे राहगीर सूरज पुत्र श्रीकिशन बैरवा निवासी भांवती के भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप् से घायल हो गए। सूचना पर थानाधिकारी घासीराम मीणा व सहायक पुलिस निरीक्षक आत्माराम जाट मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल राम कल्याण चौधरी को टोंक रैफर कर दिया, जिसने टोंक पक्का बंधा के समीप दम तौड़ दिया। दूसरे घायल सूरज बैरवा को भी जिला अस्पताल टोंक में रैफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। कार चालक मौके से कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गुरूवार को सुबह करीब 9 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!