बिरला बालिका विद्यापीठ में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण चेतना का संगम

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” विषय पर पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और पर्यावरण चेतना के साथ मनाया गया। सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विशेष सभा का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरणीय स्थिरता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की प्रार्थना और पर्यावरण चेतना के साथ हुआ। प्राचार्या अचला वर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीमती अंजू डोगरा, सभी अकादमिक कॉर्डिनेटर एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर सीनियर अकादमिक कॉर्डिनेटर डॉ.संध्या व्यास ने प्राचार्या अचला वर्मा एवं डीन एकेडमिक्स अंजु डोगरा को उपहारस्वरूप पौधे भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सर्वप्रथम छात्राओं ने पृथ्वी के मॉडल के माध्यम से तीन R – Reduce, Reuse, Recycle का संदेश दिया गया। उन्होंने आकर्षक पोस्टर, प्रभावशाली नारों के जरिए अपने ग्रह को बचाने का आह्वान किया। इसी क्रम में एक छात्रा ने प्रकृति और जलवायु परिवर्तन पर भावपूर्ण कविता पाठ किया तो वहीं पावरपॉइंट प्रस्तुति ने पर्यावरणीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पर्यावरण संरक्षण के विविध पहलुओं को उजागर करता हुआ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक रहा। जिसके माध्यम से छात्राओं ने हमारे ग्रह की सुरक्षा के महत्त्व को दर्शाया तथा हरित पर्यावरण पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक वीडियो और सामूहिक शपथ ग्रहण के साथ हुआ, जिसमें पूरे विद्यालय ने सतत जीवन शैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्या अचला वर्मा ने कहा कि हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस की तरह मनाना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!