करौली (मोहन पाठक): हिण्डौन निवासी वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार शर्मा को सामाजिक संगठन 'द ईगल फाउंडेशन' का पुनः राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत सोनी ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी कर अप्रैल 2028 तक प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब कि राजस्थान सहित देशभर में यह संगठन भ्रष्टाचार व अन्याय के लिए आवाज उठा रहा है और जनहित में कार्य कर रहा है। शर्मा की नियुक्ति पर राजस्थान के प्रमुख राजनेताओं, प्रशासनिक अफसरों व सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने खुशी जताई है। शर्मा 2025 में भी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रहकर सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं, जिसके बाद पुनः यह नियुक्ति की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार शर्मा बने 'द ईगल फाउंडेशन' के पुनः प्रदेश अध्यक्ष
By -
April 23, 2026
0
Tags: