अंबेडकर व समाज सुधारक महापुरुषों की जीवनी पर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): डॉ.बीआर अंबेडकर आदर्श समाज संस्थान (ब्रास), चिड़ावा के तत्वावधान में शहर की विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रविवार को एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महापुरुषों और समाज सुधारकों की जीवनी पर आधारित इस वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के सदस्य सुनील मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर और अन्य महान समाज सुधारकों के जीवन संघर्ष और उनके विचारों से रूबरू करवाना है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक के कुल 83 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। संस्थान द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मुख्य समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन के दौरान स्कूल स्टाफ की ललिता, सुनील सैनी, घनश्याम, राजेश्वरी सहित संस्थान के कोषाध्यक्ष महेश महारानियां, राहुल भगत, कुलदीप भगत, एडवोकेट उम्मेद बरवड़, विजेंद्र बाडेटिया, संजय बाडेटिया, मुकेश इस्माइलपुर और नरेंद्र चंदेलिया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में महापुरुषों के प्रति आदर भाव बढ़ता है और वे उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित होते हैं। स्थानीय शिक्षाविदों ने संस्थान के इस नवाचार की सराहना की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!