महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती: सोलंकी

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक संस्था अम्बेडकर शिक्षा समिति ने कृष्णा ग्रेटर मैरिज हॉल मे साय 6 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले के 199वां जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहिताश महरानिया ने की। अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कस्टम इस्पेक्टर धीरज सोलंकी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती है। महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षा के समर्थक थे। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी धर्मपत्नी को पढ़ाकर पहली महिला शिक्षिका बनाया, आज हमने महापुरुषों को जातियों मे बांटकर हम उनका सम्मान नहीं उनका अपमान कर रहे है। ऐसे मे हम सभी जातियों के लोगों को एकजुट होकर उनकी जयंती पर्व का आयोजन करें तभी उनकी जयंती मनाना सार्थक होगा, जैसे अम्बेडकर शिक्षा समिति सभी जातियों को साथ लेकर ऐसे आयोजन करती है। उन्होंने समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद बाबूलाल सोलंकी, पूर्व पार्षद योगेंद्र कटेंवा, डॉ.अजब सिंह, ओमप्रकाश सैनी, उजाला चौधरी, शिव प्रसाद महरिया, महेश चंदलिया, एडवोकेट लालचंद गोठवाल ने भी अपने विचार रखे। आयोजन में महावीर सैनी, महावीर माहीच, रणधीर सिंह, कौशल्या देवी, मुकेश देवी, ओमप्रकाश मीणा सहित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव सीताराम पंवार ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!