सुन्नी दावते इस्लामी के शिविर में हज यात्रियों को किया प्रशिक्षित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (वसीम अकरम कुरेशी): इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण अरकान हज और उमराह के लिए इस वर्ष मक्का मदीना जाने वाले हज यात्रियों के लिए सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर की ओर से सांगानेर के कोहिनूर मैरिज हॉल एवं शहर के पहाड़गंज स्थित हिरा इंगलिश सीनियरl सैकण्डरी स्कूल में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हज यात्री शामिल हुए, जिन्हें हज प्रशिक्षक मौलाना सैय्यद मोहम्मद कादरी सा. और मुंबई से आए हज ट्रेनर मौलाना हसनैन नूरी सा. मुबल्लिग सुन्नी दावते इस्लामी ने पावर प्वॉइंट प्रोजेक्टर के जरिए सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करवाते हुए प्रशिक्षित किया।  
शिविर मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी साहब के संरक्षण में आयोजित किया गया। जिसमें शहर के औलामा हजरत मौलाना इरफान बरकाती, हजरत मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, मौलाना इकबाल नज्मी, मौलाना शाकिर बरकाती सहित अन्य इस्लामी विद्वान शामिल हुए। वहीं सुन्नी दावते इस्लामी व नूरी सुन्नी सेंटर विकास समिति के सदस्य मोहम्मद हाजी हसीन अहमद व हाजी हामिद बैग के आतिथ्य में सोसायटी की ओर से हज यात्रियों को हज गाइड पुस्तक नि:शुल्क दी गई।  

*हज के बताए अरकान*

इस प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी हज ट्रेनर्स मौलाना सैय्यद मोहम्मद कादरी सा. के साथ हजरत मौलाना हसनैन नूरी सा. व सैय्यद अकील नूरी सा. ने हज यात्रियों को एहराम बांधना, तवाफ करना जैसे सभी अरकानों, सऊदी अरब के कानून, एयरपोर्ट के नियम, हज यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं और सावधानियों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही प्रेक्टिकल तरीके से भी हज के अरकान बताए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!