जिला कलेक्टर ने किया जयपुरिया चिकित्सालय का निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक शनिवार को जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय संदेश नायक की अध्यक्षता में चिकित्सालय के सभाकक्ष में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय में मरीजों के हितार्थ नए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, डिजिटल एक्सरे मशीन, एंबुलेंस सहित चिकित्सालय के विकास से संबंधित अन्य कार्यों को करवाने के लिए आरएमआरएस के फंड से व्यय की स्वीकृति प्रदान की। इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय में संचालित क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, रामाश्रय वार्ड का दौरा कर यहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की तथा नवनिर्मित लैब कॉम्प्लेक्स और ओपीडी ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से चिकित्सालय में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर उत्तर मुकेश कुमार मूंड, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.जीवराज सिंह, उप नियंत्रक डॉ.राकेश, प्रभारी अधिकारी डॉ.विजय अरोड़ा, डॉ.रिंकू गुप्ता और डॉ.अनूप कुमार भी बैठक में उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!