अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त, एक घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में स्विफ्ट चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 12 बजे बेनीसर-लखासर के बीच यह हादसा हुआ। अज्ञात गाड़ी ने स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में जेतासर गांव के धीरज (30) गंभीर घायल हो गया। उन्हें आपणी गांव सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे करवाते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!