श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को मिली चार करोड़ की लागत की दो ग्रामीण अटल पथ सड़को की ओर सौगात

AYUSH ANTIMA
By -
0




श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत के सतत प्रयासों से ग्राम पंचायत ठुकरियासर एवं ग्राम पंचायत बाना में लगभग 2-2 किलोमीटर लंबाई की अटल सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं सुदृढ़ होंगी और विकास को नया आयाम मिलेगा। यह सड़कें न केवल गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत देंगी। वर्षों से चली आ रही सड़क समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विधायक सारस्वत ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री/सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं, ग्राम पंचायत ठुकरियासर और ग्राम पंचायत बाना के ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों ने विधायक को “विकास पुरुष” की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और आमजन को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। क्षेत्र में इन सड़कों के निर्माण से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह स्वीकृति ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। यह जानकारी युवा मोर्चा के भवानी तावनिया ने दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!