सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सिंगापुर निवासी नवीन गाड़िया के सौजन्य से लगाया वाटर कूलर

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गर्मी के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को शीतल जल मिल सके कि भावना के मद्देनजर लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शहर की विभिन्न सरकारी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य जरूरत के स्थानों पर सभी को शीतल जल उपलब्ध हो सके। वाटर कूलर लगाए जाने के अभियान के अंतर्गत उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में झुंझुनूं निवासी श्रीमती शांति देवी विश्वनाथ गाडिया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र नवीन गाडिया सिंगापुर द्वारा शनिवार प्रातः साढ़े ग्यारह बजे लगाए गए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया, सहायक प्रशा.अधिकारी राजीव कुल्हार, अंकित विश्नोई एवं राजेन्द्र धवल, छात्रावास अधीक्षक सतवीर सिगड़, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तूलस्यान, सुनील तूलस्यान, लायंस क्लब झुंझुनू के अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास, द्वितीय उपाध्यक्ष शिव कुमार जांगिड, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार एवं किशन लाल जांगिड सहित अन्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। दोनों संस्थाओं के ट्रस्टी एवं पदाधिकारियों की ओर से विभाग के उपस्थित अधिकारियों का दुपट्टा औढाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया ने आयोजक संस्थाओं का वाटर कूलर लगाए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले वृद्ध, दिव्यांग, विधवा तथा अन्य व्यक्तियों के लिए यह वाटर कूलर शीतल जल के लिए बहुत ही अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य है। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने बताया कि झुंझुनू निवासी सिंगापुर प्रवासी नवीन गाड़िया हाल ही झुंझुनू प्रवास के दौरान श्री गोपाल गौशाला में भी गौ सेवा करके गए थे तथा प्रतिवर्ष गौ सेवा के अतिरिक्त लायंस क्लब एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण, वॉटर कूलर एवं अन्य सामाजिक सरोकारों में महती भूमिका निभाते रहते हैं। डॉक्टर तुलस्यान ने बताया कि उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक सरोकारों में न केवल स्थानीय एवं देश के विभिन्न भागों में रहने वाले प्रवासी बंधु, अपितु अप्रवासी भारतीय लोगों का सहयोग भी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, जो कि संस्था के लिए गौरव की बात है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!