निवाई (लालचंद माली): निवाई थाना पुलिस ने गौ तस्करी में 4 माह से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को आगरा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि डीवाईएसपी रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में गठित पुलिस टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक रमेशचंद, हैड कानि. रामफूल व कानि. गजेंद्र प्रसाद ने पशुओं के प्रति क्रूरता के निवारण अधिनियम 1960 में करीब 4 माह से फरार आरोपी सद्दाम पुत्र इरशाद निवासी लोहा मंडी आगरा उत्तर प्रदेश को तकनीकी सहायता से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
3/related/default