गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकलेगी रैली

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गौ संरक्षण के लिए सरकार को प्रार्थना पत्र सौंपने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राधा दामोदर जी कुंडों पर 27 अप्रैल को सुबह 8 बजे विशाल गौ सम्मान अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। गौभक्तों ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाना, भारत में पूर्ण रूप से गौ हत्या बंद करवाना व एक सशक्त गौ रक्षा कानून या आयोग का गठन करवाना है। इसको लेकर सुबह 10 बजे विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली जो राधा दामोदर जी कुंडों से रवाना होते हुए मुख्य बाजार से अहिंसा सर्किल पहुंचेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!