सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत की विशेष बैठक, आज़ होगा उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): क्षेत्र में स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक ताराचंद सारस्वत ने अधिशाषी अधिकारी श्री वर्धन शर्मा, तहसीलदार व मेसर्स एसकेसी-एईटी-जेवी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर सीवरेज प्रोजेक्ट की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रोजेक्ट को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज़ 13 अप्रैल को शाम 5 बजे कालूबास स्थित पाराशर मंदिर के पास सीवरेज सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक सारस्वत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स एसकेसी-एईटी-जेवी द्वारा इस प्रोजेक्ट के तहत श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास क्षेत्र में आधुनिक सीवरेज प्रणाली विकसित की जाएगी। योजना के अंतर्गत कुल 17,780 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी तथा 3 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹19.3 करोड़ निर्धारित की गई है। परियोजना के तहत घर-घर कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे, जिससे शौचालय, रसोई एवं बाथरूम का गंदा पानी सीधे सीवर लाइन से जुड़ सकेगा। कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा, जिससे प्रभावी प्रवाह सुनिश्चित हो सके तथा नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव में सुविधा मिले।
एसटीपी में उन्नत तकनीक का उपयोग कर सीवेज का उपचार किया जाएगा, जिससे पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित होगा। यह प्रोजेक्ट भविष्य की जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक स्थिरता के साथ डिजाइन किया गया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता में सुधार लाना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करना एवं नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!