झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं। बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति, एलपीजी गैस आपूर्ति सहित अन्य जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी व्यापक समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, अतः इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान जोर, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
By -
April 09, 2026
0
Tags: