पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लोहारू रोड स्थित राकेश एकेडमी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों ने एनसीसी कैडेट्स के राज इंडेप कंपनी पिलानी द्वारा आयोजित एनसीसी कैंप 20 अप्रेल से 29 अप्रैल तक बरसिया कालेज सूरजगढ़ में कमांडिंग आफिसर कर्नल हरवेंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित में भाग लिया। कैंप के दौरान विभिन्न विद्यालयों के करीब 300 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कैंप में पीआई स्टाफ व एएनओ के नेतृत्व में ड्रिल, शारीरिक व्यायाम, फायरिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान राकेश एकेडमी के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ड्रिल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अवार्ड अर्जित किए। इस कैंप में विधालय के एएनओ पंकज भौमिया का उल्लेखनीय योगदान रहा। उनके शानदार प्रदर्शन पर कंपनी कमांडर सेना मैडल सुरेश सिंधु द्वारा 10वी बार बेस्ट एएनओ अवार्ड से सम्मानित किया गया। विधालय पहुंचने पर एएनओ पंकज भौमिया व समस्त कैडेट्स का प्रधानाचार्य द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्डिनेटर रेखा, नरेश, गौरव सिंह व समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
3/related/default