जयपुर (महेश झालानी): राजस्थान कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी या समकक्ष पदों के लिए एम्पैनल किया गया है। यह एम्पैनलमेंट उनके अब तक के सेवा रिकॉर्ड, कार्य कुशलता और विश्वसनीयता पर केंद्र की मुहर माना जा रहा है। हालांकि, यह तत्काल नियुक्ति नहीं है, बल्कि केंद्र में तैनाती के लिए पात्रता सूची में शामिल किया जाना है। फिलहाल नजर इस बात पर रहेगी कि उन्हें केंद्र में कब और किस अहम विभाग में जिम्मेदारी मिलती है।
आईएएस प्रकाश राजपुरोहित केंद्र में नियुक्ति के लिए (एम्पेनल्ड) सूचीबद्ध
By -
April 10, 2026
0
Tags: