जय भीम-जय भीम के नारों से गूंज उठा शहर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: भारत रत्न डॉ.भीमराव आम्बेडकर जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अम्बेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों और समाज के लोगों ने बाबा साहेब की ओर से की गई देश सेवाओं को याद किया। अम्बेडकर जयन्ती पर एमएम ग्राउण्ड से अम्बेडकर सर्किल तक रैली निकाली गई। जिला आयोजन समिति की ओर से निकाली गई रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे, ढोल, नगाड़ों के साथ निकाली गई रैली में महिलाएं और बालिकाएं भी शामिल हुई। रैली में शामिल युवक हाथों में पताकाएं लिए और नाचते-गाते शामिल हुए। रैली के दौरान एक बार शहर जय भीम-जय भीम के नारों से गूंज उठा। इससे पहले शहर के विभिन्न स्थानों से लोग छोटी-छोटी रैलियों में एमएम ग्राउण्ड पहुंचे। यहां से प्रारम्भ हुई रैली जस्सूसर गेट, पाबूबारी, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, सार्दुल सिंह सर्किल, पब्लिक पार्क, तुलसी सर्किल होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुंची। वहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं बच्चों को मिठाईयां बांटी और शिक्षण सामग्री बांटी गई और नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। रैली का विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम एकता मंच, जीनगर समाज, नायक एकता मंच, मेघवाल महासभा, धोबी समाज विकास समिति, केईएम रोड व्यापार मण्डल सहित राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेताओं-कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। रैली में विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए। डॉ.भीमराव अंबेडकर स्टैचू सर्किल पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला, गोविंद राम मेघवाल, महेन्द्र गहलोत, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, यशपाल गहलोत, चन्द्रशेखर चांवरिया सहित कांग्रेसजनों ने डॉ.अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!