बीकानेर: शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला व डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह की अगुवाई में एक अवैध देशी पिस्टल के साथ महावतपुरा हुसैनी मजिस्द निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्धों की निगरानी रखने के दौरान यह कार्रवाई की गई है। जिसमें एएसआई सुरेन्द्र कुमार जाब्ते सहित गश्त कर रहे थे। तभी करणी रीको एरिया में रोड नम्बर पर देशी पिस्टल लेकर घुमते एक युवक की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्म्द फारूक को पकड़ा, जिसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल जब्त की गई। इसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की शुरू की गई है। कार्रवाई के दौरान मुक्ता प्रसाद नगर थाने के एएसआई सुरेन्द्र कुमार, डीएसटी के एएसआई रामकरण, मुक्ता प्रसाद नगर थाने के हैड कानि दीपक कुमार, कानि. छगनलाल, रामस्वरूप और पंकज कुमार शामिल रहे।
3/related/default