राजेन्द्र सिंह राठौड़ राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी मनोनीत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिले के वरिष्ठ एवं अनुभवी रिंग ऑफिशियल राजेन्द्र सिंह राठौड़ को 8वीं यूथ पुरुष एवं महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में तकनीकी अधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक गुवाहाटी (असम) में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। राठौड़ की यह नियुक्ति बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की गई है, जो उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। राजेन्द्र सिंह राठौड़ वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएँ देते आ रहे हैं। इससे पूर्व वे भारतीय सब-जूनियर बॉक्सिंग टीम के चयन में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही वे 5वीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025, विद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, सर्विसेज, आईपीएससी तथा विभिन्न वर्गों की ओपन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी बतौर रिंग ऑफिशियल अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राठौड़ को उनके उत्कृष्ट तकनीकी कौशल और बेहतरीन संचालन क्षमता के लिए पूर्व में “बेस्ट रेफरी-जज अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी विशेषज्ञता और प्रतिष्ठा को दर्शाता है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से बीकानेर जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। खेल जगत से जुड़े कोच, खिलाड़ी और अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से युवा खिलाड़ियों को सही तकनीकी मार्गदर्शन और उच्चस्तरीय प्रतियोगिता माहौल का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि वे हमेशा की तरह अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा, शुचिता एवं सर्वोत्तम तकनीकी मानकों के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और इसका हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!