सनातन मारुति जन सेवा संस्था भायंदर (पूर्व) मुंबई के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


मुम्बई (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सनातन मारुति जन सेवा संस्थान भायंदर (पूर्व) के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव द्वितीय वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष प्यारेलाल इंदौरिया तथा कार्यक्रम के संयोजक अजय शर्मा, घनश्याम राठी ने बताया कि संस्था के सुंदरकांड मंडल ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ एवं भजनों का कार्यक्रम नामदेव वाडी आरएनपी पार्क भायंदर में आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर राम दरबार की अलौकिक झांकी, संस्था परिवार के बच्चो द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसमें श्री हनुमान जी का बहुत ही मनमोहक एवं लुभावना रोल मनोज कुमार द्वारा किया गया, जिसकी प्रस्तुति बहुत ही सुंदर और सराहनीय रही। नरेंद्र मेहता विधायक ने शानदार प्रस्तुति के लिए समस्त कलाकारों की सराहना की। कार्यक्रम में विशेष तौर पर मीरा भायंदर के विधायक नरेंद्र मेहता, नगर सेविका श्रीमती सानू जोरावर गोहिल, योग्यता शर्मा, जया रथीन दत्ता, रजनीकांत मयेकर, समाजसेवक संदीप, प्रदीप चीराणिया, परेश अग्रवाल, पत्रकार श्रीमती सीमा पारीक, संस्थापक गोविंद सुरोलिया, कोषाध्यक्ष पवन इंदौरिया, भवानी शंकर शर्मा, सचिव रवि इंदौरिया, हरदीप पारीक, संयोजक अजय शर्मा, घनश्याम राठी, महिला मंडल एवं मण्डल के सभी कर्मठ कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!